टाटा स्टील फाउंडेशन, नोआमुंडी द्वारा श्रवण बाधित बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु सार्थक पहल

टाटा स्टील फाउंडेशन

टाटा स्टील फाउंडेशन, नोआमुंडी द्वारा श्रवण बाधित बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु सार्थक पहल

श्रवण बाधित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में टाटा स्टील फाउंडेशन, नोआमुंडी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कैंप स्कूल, नोआमुंडी परिसर में पूर्व-प्रवेश (प्री-एडमिशन) बैठक का आयोजन क

टाटा स्टील फाउंडेशन नोआमुंडी द्वारा श्रवण बाधित बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने हेतु सार्थक पहल

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
नोआमुंडी/डेस्क:
श्रवण बाधित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में टाटा स्टील फाउंडेशन, नोआमुंडी द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत कैंप स्कूल, नोआमुंडी परिसर में पूर्व-प्रवेश (प्री-एडमिशन) बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में नोआमुंडी एवं जगन्नाथपुर प्रखंड के नौ गांवों से चिन्हित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया. नोआमुंडी प्रखंड के कुटिंता, कुमिरता, पेटेता, लखनसाई, सरबिल, लेम्पाहेसा एवं बड़ाजामदा तथा जगन्नाथपुर प्रखंड के पोखरिया एवं सियालजोड़ा गांवों के प्रतिभागियों को बैठक में शामिल किया गया.

बैठक का मुख्य उद्देश्य 10 श्रवण बाधित बच्चों के जमशेदपुर स्थित कार्मेल बाल विहार (सीबीवी) में प्रस्तावित नामांकन की प्रक्रिया से अभिभावकों को अवगत कराना था. कार्मेल बाल विहार की टीम ने प्रवेश प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, विद्यालय एवं छात्रावास की सुविधाओं तथा बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले सहयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. इस अवसर पर सिस्टर अमिका एवं छाया दास ने विस्तृत प्रस्तुति देकर अभिभावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया. बैठक के दौरान यह पाया गया कि कुछ बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड उपलब्ध नहीं हैं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संबंधित टीम आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने एवं प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा कराने के लिए अभिभावकों के साथ लगातार संपर्क एवं सहयोग बनाए रखेगी.

इस अवसर पर टाटा स्टील नोआमुंडी कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के अधिकारी उदय प्रकाश सिंह तथा टीएसएफ नोआमुंडी यूनिट लीड, संदीप कुमार केसरवानी ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए उन्हें शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य के निर्माण का संदेश दिया. बैठक का संचालन टाटा स्टील फाउंडेशन के संतू दास ने किया जबकि सुश्री कोनिका ने भारतीय सांकेतिक भाषा में पूरी चर्चा का प्रभावी रूप से अनुवाद किया, जिससे श्रवण बाधित बच्चे बैठक की सभी जानकारियों को आसानी से समझ सके और सक्रिय रूप से सहभागी बन सके. यह बैठक अभिभावकों को प्रवेश प्रक्रिया की समुचित जानकारी देने, आवश्यक दस्तावेजों की कमियों की पहचान करने तथा उन्हें समय पर पूरा कराने की दिशा में अत्यंत उपयोगी एवं सार्थक सिद्ध हुई. यह पहल श्रवण बाधित बच्चों को समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़ें- बोकारो ट्रेज़री घोटाला मामले में आरोपी अन्नू पांडेय को अग्रिम राहत देने से कोर्ट का इनकार, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश