15 मार्च को चंदवा में विराट हिंदू सम्मेलन, 22 फरवरी से गांव–गांव जाएगा अक्षत कलश

15 मार्च को चंदवा में विराट हिंदू सम्मेलन, 22 फरवरी से गांव–गांव जाएगा अक्षत कलश

15 मार्च को चंदवा में विराट हिंदू सम्मेलन 22 फरवरी से गांव–गांव जाएगा अक्षत कलश

राहुल कुमार/न्यूज11भारत


चंदवा/डेस्क:  धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार को लेकर चंदवा में 15 मार्च 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारी को लेकर बुध बाजार स्थित दुर्गा मंडल परिसर में सनातनी बंधुओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.

बैठक में तय किया गया कि 22 फरवरी को प्रत्येक गांव में अक्षत कलश भेजा जाएगा. इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर प्रत्येक घर तक आमंत्रण पहुंचाने की योजना बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु सम्मेलन में शामिल हो सकें. आयोजकों ने इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का प्रतीक बताया.

कार्यक्रम 15 मार्च की सुबह 7:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा. इसके पश्चात 51 कुंडीय हवन, सामूहिक हनुमान चालीसा कीर्तन, बौद्धिक सत्र एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा. पूरे दिन धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक गतिविधियों का माहौल रहेगा.

सम्मेलन के सफल संचालन हेतु धनेश प्रसाद साहू को संयोजक तथा मनीष कुमार चांदो को सहसंयोजक बनाया गया है. इसके साथ ही 31 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें चंदवा नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है. समिति में शिव शंकर साहू, मनोज पाठक, रविंद्र प्रसाद, दुर्गा ठाकुर, आशीष सिंह, राजेंद्र यादव, दीपक वैद्य, जन्मजय प्रसाद साहू, अमरनाथ ठाकुर, अरविंद सिंह, दिनेश प्रसाद साहू, संजय, छोटेलाल साहू, रमेश प्रसाद साहू, चंद्र भूषण केसरी, रवि पांडुरंगा, अजय साहू, अरुण प्रसाद, शिवकेश्वर यादव सहित अनेक सनातनी बंधु शामिल हैं.

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक जागरण का महत्वपूर्ण अवसर होगा. आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने रांची लोकभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

संबंधित सामग्री

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

झारखंड

स्थानीय लोगों ने किया सुखदेवनगर थाना का घेराव, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप 

रांची के सुखदेवनगर थाना का स्थानीय लोगों ने घेराव किया. दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ.

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

झारखंड

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS समिट एवं गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की टीम झारखण्ड के देवघर पहुंची

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.