रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के धावाटांड में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना मधुबन थाना क्षेत्र की है. वहीं घटना के बाद घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया था. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. फिलहाल घायल की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है. घायल की पहचान तेलखारा निवासी राजकुमार महतो के रूप में हुई है.