शादी का झांसा देकर एक युवती का वर्षों से यौन शोषण और दूसरी युवती से गुपचुप शादी रचाने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार

By : News11 Bharat
शादी का झांसा देकर एक युवती का वर्षों से यौन शोषण और दूसरी युवती से गुपचुप शादी रचाने की तैयारी कर रहा युवक गिरफ्तार

राज वर्मा/न्यूज 11 भारत

गोमिया/डेस्क:  गोमिया के चतरोचट्टी थाना पुलिस ने लोधी गांव से एक ऐसे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है जो एक युवती को पिछले 3-4 वर्षों से शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण कर रहा था. आगामी तीन से चार दिनों के अंदर उसने अन्य किसी दूसरी युवती से गुपचुप शादी रचाने की भी तैयारी कर रखी थी. लेकिन इसी बीच पीड़ित युवती को किसी दूसरी युवती से गुपचुप शादी रचाने की भनक लग गई और मंगलवार को वह चतरो चट्टी थाना पहुंच उक्त युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को साक्ष्य भी दिए.

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि आरोपी जाहिर अंसारी पिछले 3- 4 वर्षो से शादी का वादा कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था. इस दौरान मैने कई बार शादी का दबाव बना वादा पूरा करने को कहा लेकिन वह कोई न कोई बहाना बना बार-बार टालता रहा. फिर अचानक गांव से गायब हो गया. इसी बीच पता चला कि तीन से चार दिनों के अंदर वह किसी दूसरी युवती से शादी रचाने जा रहा है जिसकी गुपचुप तैयारी भी पूरी हो चुकी है.अंत में पुलिस के समक्ष मामला दर्ज कराया है.

वहीं थाना प्रभारी शशि शेखर ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए आवेदन और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जाहिर अंसारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू किया और खोजबीन के लिए उसके घर पहुंचे. लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था, परिजन भी भी भटकाते रहे. जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बुधवार को न्यायालय में पेशी हुई जिसके उपरांत उसे तेनुघाट जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: ट्रक और ऑटो में जोरदार टक्कर में दो की घटनास्थल पर मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती, सड़क जाम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार