संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत
सोनाहातू/डेस्क: फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर रहे व्यक्ति को बचाया गया है. फंदे पर लटके व्यक्ति को सोनाहातू पुलिस और ग्रामीण ने बचाई है. मामला सोनाहातू थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलमी का है. गांव के सुखराम स्वांसी नामक व्यक्ति मानसिक अस्वस्थता के कारण आत्महत्या करने के लिए घर के समीप एक पेड़ पर चढ़ गया और फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने लगा जब सोनाहातू पुलिस और ग्रामीण बचाव अभियान शुरू किया गया तो वह पेड़ से फंदा डालकर कूद गया,पेड़ से कूदने के दौरान रस्सी टूट गई और वह जमीन पर गिर गया जिससे उसे मामूली चोटें आईं. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में 12 अप्रैल को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, भव्य सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर