लातेहार जिला में मनरेगा कर्मियों का बड़ा तबादला, 103 रोजगार सेवक व 19 कनीय अभियं...

लातेहार जिला में मनरेगा कर्मियों का बड़ा तबादला, 103 रोजगार सेवक व 19 कनीय अभियंता ट्रांस्फर पोस्टिंग

लातेहार जिला में मनरेगा कर्मियों का बड़ा तबादला 103 रोजगार सेवक व 19 कनीय अभियंता ट्रांस्फर पोस्टिंग

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार: लातेहार जिले में मनरेगा योजना के तहत कार्यरत कर्मियों का बड़े पैमाने पर फेर बदल किया गया है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, लातेहार (जिला ग्रामीण विकास शाखा) के आदेश के आलोक में जिले के 103 मनरेगा रोजगार सेवक एवं 19 तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष) का स्थानांतरण किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित में किया गया है. स्थानांतरित किए गए कनीय अभियंताओं को उनके नाम के समक्ष अंकित नवपदस्थापन प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित किया गया है. सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देना सुनिश्चित करें. आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित तकनीकी सहायकों का जनवरी 2026 माह का मानदेय नवपदस्थापन प्रखंड से देय होगा. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार लंबे समय से एक ही प्रखंड में पदस्थापित कर्मियों को अन्य प्रखंडों में भेजा गया है, ताकि मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति लाई जा सके. जिला प्रशासन के इस निर्णय से मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता एवं निगरानी व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

height=541

height=573

height=602

height=610

यह भी पढ़ें: कर्पूरी जयंती को लेकर चंदवा में गूंजा एकता का स्वर, नाई समाज ने किया भव्य आयोजन का ऐलान

संबंधित सामग्री

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

झारखंड

नवजात को लेकर अस्पतालों के चक्कर काटता रहा एंबुलेंस, पलामू में जगह न मिलने पर रांची ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम 

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

झारखंड

चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के जारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

झारखंड

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता,माओवादी मुकेश गंझू गिरफ्तार, 9 मामलों में था फरार

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

झारखंड

कथित मुर्गा के मांस खाने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में कई बीमार

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत

झारखंड

विश्व पर्यावरण दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने लगाए 300 पौधे, विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, विजयी बच्चे हुए पुरस्कृत