रजरप्पा थाना क्षेत्र के बुध बाजार स्थित एनएच - 23 में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, दो लोग घायल

दर्दनाक हादसा

रजरप्पा थाना क्षेत्र के बुध बाजार स्थित एनएच - 23 में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, दो लोग घायल

ताशा पार्टी के लोगों से भरी सवारी पिकअप वैन को ट्रक ने मारी सीधी टक्कर, सवारी गाड़ी के उड़े परखच्चे

रजरप्पा थाना क्षेत्र के बुध बाजार स्थित एनएच - 23 में भीषण सड़क हादसा 8 लोगों की मौत दो लोग घायल

न्यूज11  भारत

रजरप्पा/डेस्क: रजरप्पा थाना क्षेत्र के बुध बाजार स्थित एनएच - 23 में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई. दो लोग घायल हैं. घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राँची रिम्स रेफर कर दिया गया है. घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि कोयला लदा एक ट्रक, ताशा पार्टी के लोगों से भरी सवारी पिकअप वैन को सीधी टक्कर मार दी. जिससे सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गये. साथ ही ताशा पार्टी के सभी लोग गाड़ी में ही दब गये. सुचना पाकर पहुँची रजरप्पा पुलिस ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला. लेकिन तबतक कुल सात लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीँ दो लोगों को बचाया जा सका. दर्दनाक घटना के बाद आजसू नेता पियूष चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर बैठ गये. जिसके बाद प्रशासन के उचित आश्वासन के बाद जाम हटा लिया गया. घटना की सुचना पाकर रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन व हेडक्वाटर डीएसपी अकरम रज़ा सहित रजरप्पा, रामगढ़ व गोला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. इस सम्बन्ध में आजसू नेता पियूष चौधरी ने कहा कि यहाँ स्पीड ब्रेकर व लाइट नहीं रहने के कारण लगातार दुर्घटनायें हो रही है. वहीँ एसडीपीओ आलोक रंजन ने कहा कि लोगों ने जो माँगे रखी हैं, उसे सम्बंधित विभाग को भेजा जायेगा. साथ ही इस सड़क पर स्लाइडिंग बैरियर लगा कर गाड़ियों के स्पीड को नियंत्रित किया जायेगा.

यह भी पढ़ें: दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश