टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान 38 यात्री पकड़े गए जुर्माना भी वसूला गया

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  बरकाकाना बरवाडीह रेल खंड अंतर्गत टोरी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को आरपीएफ कंटिंजेंट द्वारा मजिस्ट्रेट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान प्रितुष निगम (आरजेएम/डीटीओ) की उपस्थिति में संपन्न हुआ. जांच के दौरान ट्रेन संख्या 53348 एवं 53343 में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान दिव्यांग एवं महिला (लेडीज) कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 38 यात्रियों को पकड़ा गया. सभी पकड़े गए यात्रियों से कुल 1900 रुपये का जुर्माना वसूला गया. आरपीएफ टोरी के आईपीएफ ने बताया कि रेलवे नियमों के पालन को लेकर आगे भी इस तरह की सघन जांच अभियान चलाए जाएंगे. अधिकारियों ने यात्रियों से रेल यातायात नियमों का पालन करते हुए ही यात्रा करने की अपील भी की है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा
https://www.news11bharat.com/jharkhand/innocent-child-disappears-in-broad-daylight-in-chaibasa-suspected-to-have-been/145869

संबंधित सामग्री

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

झारखंड

बोकारो जिला व्यवहार न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी,  मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का नौवां दिन, सदन की कार्यवाही शुरू