अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा के मजदूर की गुजरात के सानंद मे हुई हार्ड अटैक से मौत. कम्पनी के लोगो ने दिखाई दरियादिली, बेटी के शादी के लिए किया पांच लाख का घोषणा सहित अन्य सुविधा, ग्रामीणों ने नम आँखों से किया समर्थन. गुजरात के सानंद मे केइसी कम्पनी मे साइड पर काम कर रहे एक निजी कम्पनी एएनजी के वर्कर की हार्ड अटैक से मौत हो गई. मृतक मजदूर अजित गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र के मढ़नवा टोला के रहने वाले थे. मृतक की बेटे और बेटी की शादी तय हो चुकी थी. मौत की खबर मिलते ही पुरे गाँव मे गम का माहौल हो गया और देखते ही देखते मृतक के घर भीड़ इक्कठी हो गई. एएनजी कम्पनी के कर्मी, ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई जिसके बाद पुष्प अर्पित कर मृतक को श्रद्धांजलि. वंही मृतक के बेटे ने कहा की पिता जी का हार्ड अटैक से मौत हुआ है कम्पनी के लोगो ने सहायता किया है हम संतुष्ट है. वंही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा मेहता ने कहा की यह बहुत दुखदाई पल है हमारे गाँव के एक मजदूर की हार्ड अटैक से मौत हो गई है मृतक मजदूर के लिए कम्पनियो ने जो वादा किया है वह अच्छा है. वंही एएनजी कम्पनी के कर्मचारी ने कहा की हमारी कम्पनी की ओर से 5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है इसके अलावे जो भी इन्सुरेंस सहित अन्य सुविधा दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: गांडेय में डीलरों को मिली 4जी ई-पॉस मशीन, राशन वितरण होगा आसान