न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. जहां पत्नी को जान से मारने की नीयत से पति ने नदी में फेंक दिया था. लेकिन तेज बहाव में बहकर टापू पर महिला फंस गई जिससे उसकी जान बच गई. महिला ने रात कड़ाके की ठंड में टापू पर बिताई. सुबह ठंड और दहशत से महिला बेहोश हो गई. ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर महिला की जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही जांच में पुलिस जुट गई है. इस वारदात के एक वीडियो के सामने आने की बात कही जा रही है. वायरल वीडियो का न्यूज 11 भारत पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: IMA झारखंड समेत 9 संगठनों ने किया आंदोलन का ऐलान, 22 अक्टूबर से पेन डाउन हड़ताल की चेतावनी