कुड़मी महतो के आदिवासी दर्जा देने के विरोध में जगन्नाथपुर में विशाल रैली निकली गयी

By : Admin
कुड़मी महतो के आदिवासी दर्जा देने के विरोध में जगन्नाथपुर में विशाल रैली निकली गयी

न्यूज11  भारत

जगन्नाथपुर/डेस्क:  कुड़मी/कुर्मी महतो को आदिवासी सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में शुक्रवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय के जगन्नाथपुर के अनुमंडल क्षेत्र के तमाम प्रखंड गांव के आदिवासी समाज के लोगों के द्बारा हजारो की संख्या पर विशाल रैली प्रदर्शन किया गया.यह रैली जगन्नाथपुर के डिग्री कॉलेज से अनुमंडल कार्यालय के लिए रैली निकला गया.

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराँव खुद अनुमंडल कार्यालय से निकलकर अनुमंडल गेट के सामने आकर ज्ञापन लिया. इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफेल मुर्मु भी मौजूद थे.

ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड प्रदेश में निवासरत कुर्मी महतो जाति को एसटी सूची में शामिल न किया जाए .आदिवासी तो जन्म से होता है बनाया नहीं जाता है .1913 ईस्वी में छोटा नागपुर के कर्मी महतो जाति को एबोर्जिनल ट्राईबल की सूची में शामिल था और 1929 में मुझफ्फरपुर में संपन्न अखिल भारतीय कुर्मी क्षेत्रीय महासभा में कुर्मी जनप्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर कर अपने को क्षेत्रीय घोषित किया है .सन 1985 में महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा कुर्मी महतो जाति को पिछड़ा जाति का दर्जा देकर एसटी की सूची से हटा दिया गया है.

कुर्मी की भाषा कुरमाली है जो बंगाली से मिलता जुलता है. यह आर्य की तरह आचरण करते हैं और हिंदू धर्म पर आस्था रखते हैं .सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक  और राजनीतिक दृष्टिकोण  से आदिवासी की अपेक्षाकृत काफी मजबूत है. आदिवासी के साथ छुआछूत जैसे सामाजिक कलंक वातावरण भी विद्यमान है. आदिवासी परंपरा से बिल्कुल बेमेल जाति को एसटी सूची में शामिल न किया जाए

साथ ही कहा गया है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 को जम्मू कश्मीर में लागू 370 (35 ए)के तक में 368 पद्धत प्रावधान के तहत संशोधन कर आदिवासी बनने वाले कानून को हटाया जाए. आदिवासी तो जन्म से होता है बनाया नहीं जाता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 एक्स्ट्रा कानून या जन विरोधी नीति है इस कानून के रहने से खतरा नहीं है बल्कि लोकतंत्र पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा महामहीम  राष्ट्रपति महोदय से प्रार्थना किया गया है कि तत्काल प्रभाव से इस कानून को संवेदनशीलता के साथ अध्ययन कर हटाया जाए.

इस मौके पर संयोजक लक्ष्मीनारायण गगाराई ने कहा है कि कुड़मी जाति के लोग एसटी बनने के लिए राज्य और केंद्र सरकार पर दवाब डाल रहा है कुड़मी लोग एसटी बनने का एक बहाना है. यह रिर्जवटेशन पर इसका निशाना है. क्योंकि यह झारखंड में चाहे भारत देश में दिखेगा लोकसभा में 47 सांसद आरक्षित सीट है और झारखंड में 81 विधानसभा में 28 आदिवासी आरक्षित घोषित है और 24 दिसंबर 1996 में पैसा एक्ट दिलीप सिंह भुईया ने केंद्र में लाया. इस दिन उन्होंने पारित किया इसमें स्पष्ट उल्लेख है की झारखंड का 12 जिला 113 प्रखंड 1766 का मुखिया जो है आदिवासी बनेगा प्रखंड प्रमुख भी आदिवासी बनेगा जिला परिषद ,चेयरमैन भी आदिवासी बनेगा.यह लोग जो है एसटी बन करके आदिवासी का अधिकार को लूठने के लिए यह लोग कुडमी जाति आदिवासी बनने खोज रहा है.इसी के विरोध में लक्ष्मी नारायण गगराई ने आगे की चेतावनी देते हो कहा कि यह लोग कल रेल व सड़क को रोका है.तो अब आदिवासी समाज भी चुप नहीं रहेगा 

अध्यक्ष विपिन हेब्रम ने कहा कि कुडमी समाज को आदिवासी सूची में दर्जा नही होने देगे. यही कुर्मी जाति के लोग आदिवासी जाति से दूरी बनाकर रहता था आदिवासी समाज को बुरा भला कहता था आज वह किस कारण से आदिवासी समाज में आना चाहता है इसका साफ-साफ एक ही मतलब है कि यह लोग आरक्षण के लिए आना चाहता है जो आदिवासी समाज यह सब होने नहीं देगा वह लोग रेल चक्का जाम किए हैं हम लोग भी चुप नहीं रहेंगे हम लोग रेल नहीं पूरे झारखंड को रोक देंगे.मौके पर मुख्य रुप से देवेंद्र नाथ चम्पिया, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा,

लक्ष्मी नारायण गागराई , अध्यक्ष, बिपिन हेम्ब्रम , अध्यक्ष, निर्मल सिंकु, मंजीत कोड़ा, समियल लागुरी  वहीं सलाहकार मंडली में सोमा कोड़ा, सोमनाथ सिंकु, सुरेंद्र सिंकु, वीरेंद्र केराई और राजू लागुरी विरेंद्र केराई,लक्ष्मीनारायण लागुरी, शंकर चतोम्बा,प्रमिला ,खुश्बु सिंकु,प्रधान लागुरी,गणेश कोड़ा,कांति,सुशिल ,गलाय चतोम्बा सहित काफी संख्या में आदिवासी भाई उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से रास्ते जर्जर, बेतला राष्ट्रीय उद्यान अगले आदेश तक बंद

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई