छिपादोहर-हेहेगड़ा स्टेशन हटाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, रेल मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

By : Vaibhaw Vikram
छिपादोहर-हेहेगड़ा स्टेशन हटाने के विरोध में उमड़ा जनसैलाब, रेल मंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन हटाने के विरोध में बुधवार को छिपादोहर रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया.  आंदोलन में हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य शामिल हुए.  पूरे क्षेत्र में स्टेशन बचाने को लेकर भारी जनआक्रोश देखने को मिला. 

धरना स्थल पर मनिका विधायक सह सभापति रामचंद्र सिंह, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया.  वहीं प्रमुख सुशीला कुमारी, उपप्रमुख बिरेंद्र जायसवाल, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण तिवारी, छिपादोहर मुखिया बेरोनिका कुजूर, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण धरना में शामिल हुए. 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्टेशन हटाए जाने से क्षेत्र की जनता को आवागमन, रोजगार और दैनिक जरूरतों में भारी परेशानी होगी.  लोगों ने रेलवे प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्टेशन हटाने के फैसले को वापस लेने की मांग की. धरना के बाद सर्वदलीय संघर्ष समिति द्वारा रेल मंत्री के नाम स्टेशन प्रबंधक को, सांसद के नाम मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष को तथा मनिका विधायक को मांग पत्र सौंपा गया.  ज्ञापन सौंपने के साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ. धरना कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छिपादोहर थाना पुलिस एवं आरपीएफ के जवान और अधिकारी तैनात रहे.  पूरे कार्यक्रम में प्रशासनिक सतर्कता बनी रही. 

मौके पर अध्यक्ष वेरोनिका कुजूर मुख्य सचिव उमेश चंद्रवंशी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह,महामंत्री देवनाथ सिंह कोषाध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद मीडिया प्रभारी मुन्ना कुमार गुप्ता संपर्क प्रमुख संजय सिंहा सुभाष सिंह प्रमुख सुशीला देवी उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल बरवाडीह पंचायत समिति सदस्य प्रवीण सिंह सांसद प्रतिनिधि भीमानंद गिरी निजाम अंसारी दीपा देवी दिलीप कुमार सिंह श्रवन कुमार सिंह राजू प्रसाद अरुण सिंह जग सहाय सिंह सावित्री देवी पवन गुप्ता सुनील प्रसाद गुप्ता ,चंदू साहू प्रेम कुमार गुप्ता  डॉ सुनील कुमार कोई लोग उपस्थित थे. 

यह भी पढ़ें: कलम की संवेदनशीलता ने हारी हुई जिंदगी को दी नई धड़कन,  पलामू के पत्रकारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई