न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर अब बैठक शुरू हो गई है. इस साल 2026 में श्रावणी मेला की शुरुआत 31 जुलाई से हो रही है. वहीं राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर देवघर परिसदन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन आज (03 मई) किया गया. झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन व अन्य विभागों के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. बैठक में देवघर के डीसी शशि प्रकाश सिंह एवं दुमका के डीसी अभिजीत सिन्हा भी मौजूद रहे. वहीं बैठक के दौरान सभी ने विभागवार तैयारियों की जानकारी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ साझा की.
वहीं बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने साफ तौर पर सभी को निर्देश दिया कि विश्वप्रसिद्ध मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुलभ जलार्पण देना हमारा कर्तव्य है. वहीं अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला झारखंड की पहचान है और यहां से श्रद्धालु मधुर स्मृतियां लेकर लौटें, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय:
- 31 जुलाई से श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ
- VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित
- फेस रिकग्निशन और AI तकनीक का उपयोग
- QR कोड आधारित फीडबैक सिस्टम लागू होगा
- दुम्मा-खिजुरिया पथ पर बिजली पोल शिफ्टिंग
- देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन कार्य पूरा करने का निर्देश
- 24 घंटे पेयजल, शौचालय, सफाई और स्वास्थ्य सुविधा
- ट्रैफिक, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की सुदृढ़ व्यवस्था
- अस्थायी के बजाय स्थायी संरचनाओं पर जोर
- ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सख्त निगरानी
यह भी पढ़ें: CM Hemant Soren ने जनगणना 2027 को लेकर PM को लिखा पत्र, सरना धर्म को लेकर की यह खास मांग