गावां प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, जिला परिषद सदस्य ने स्वास्थ्य...

गावां प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, जिला परिषद सदस्य ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दी नसीहत

गावां प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिला परिषद सदस्य ने स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दी नसीहत

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्यरूप से जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, कॉंग्रेस नेता मरगूब आलम एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम उपस्थित थे. मेला का उद्घाटन मुख्यातिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ महेश्वरम ने कहा कि गावां सीएचसी में चिकित्सकों व कर्मियों का घोर अभाव है. बावजूद वे लोग अस्तपाल के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जा जाकर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करते है. विभाग के निर्देश पर गावां में स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ है. सभी लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठावे. उन्होंने फ़ायरेलिया उन्नमूलन, टीवी से बचाव, कुष्ठ रोग से बचाव, मलेरिया रोकथाम व उपचार आदि के संबन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला.

सीएचसी की व्यवस्था में हो सुधार -जिप सदस्य

जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी ने कहा कि गावां सीएचसी की व्यवस्था काफी लचर है. एक तो चिकित्सकों की भारी कमी है. वहीं दूसरी और आपतकाल में  यहां चिकित्सक नदारत रहते है. चिकित्सा व प्राथमिक उपचार का कार्य कुछ छोटे स्वास्थ्य कर्मी संभालते है जिससे समुचित इलाज नहीं हो पाता है. स्वास्थ्य मेला में कई स्टॉल लगाए गए है. लेकिन उस स्टॉल का संचालन एएनएम के द्वारा किया जा रहा है. ऐसे में इस प्रकार का मेला कॉलम पूर्ति के एक साधन बनकर रह गया है. क्षेत्र के सांसद विधायक मंत्री सबको गावां सीएचसी की व्यवस्था की सुधार के दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए. कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह कॉंग्रेस नेता मरगूब आलम आदि ने भी संबोधित किया.

स्वास्थ्य मेला में रजिस्ट्रेशन, लैब जांच, एनसी जांच, बंध्याकरण, कुष्ठ, मलेरिया, आयुष्मान भारत, फायलेरिया, दंत चिकित्सा समेत अलग अलग 16 स्टॉल लगाए गए थे. जिसमें सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग पहुँचकर अपना इलाज करवाएं. हालांकि ठंड के कारण मेला में अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई. मौके पर डॉ काजिम खान, बीपीएम प्रमोद बरनवाल, अनिल कुमार, बीपीआरओ सतीश चौधरी, गंगा राणा, शिशिर उपाध्यक्ष, काली किंकर, विजय यादव, जगलता जोशी, चन्द्रकला, बिनोद मालाकार, राजीव रंजन, पंकज सिंह, इल्यास, उषा देवी, शुभम भानु, मो कमर, अभिलाषा कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: कर्पूरी मैदान से अतिक्रमण हटाने का नगर पंचायत ने दिया दो-दिन का अल्टीमेटम

संबंधित सामग्री

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

झारखंड

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS समिट एवं गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की टीम झारखण्ड के देवघर पहुंची

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन