सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, मुख्य अतिथि के रूप में आजसू प्र...

सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव, मुख्य अतिथि के रूप में आजसू प्रमुख सुदेश महतो हुए शामिल

सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव मुख्य अतिथि के रूप में आजसू प्रमुख सुदेश महतो हुए शामिल

न्यूज11 भारत

सिल्ली/डेस्क: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सिल्ली थाना परिसर में भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. इस अवसर पर आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ हुई. थाना परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था. बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग महोत्सव में उपस्थित रहे. भजन-कीर्तन और जागरण के माध्यम से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द की कामना की. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने 'हर हर महादेव' के जयघोष के साथ पूरे परिसर को शिवमय बना दिया. आयोजन समिति और थाना परिवार की ओर से थाना प्रभारी नवीन कुमार ने माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया. महाशिवरात्रि महोत्सव ने सिल्ली क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और सामुदायिक एकता की सुंदर मिसाल पेश की.

यह भी पढ़ें: 12वीं की कोचिंग छात्र की मौत मामले में पुलिस आज घटनास्थल का सीन रीक्रिएट करेगी, यौन हिंसा की कोई पुष्टि नहीं 

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री