इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एकता मंच बेंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

पांच सौ से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी

By : News11 Bharat
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एकता मंच बेंगाबाद के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत करणपुरा पंचायत स्थित भोजदाहा उर्दू उच्च विद्यालय आस्था में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एकता मंच बेंगाबाद के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया गया. जिसका उद्घाटन गिरिडीह सीएस डॉ शेख मुहम्मद जफरुल्ला ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. जहां पर आंख, कान, नाक, हड्डी, हृदय, बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन के करीब 500 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच की गई. एकता मंच के खुर्शीद अनवर हादी ने बताया यह शिविर लगाने का उद्देश्य गरीब असहाय परिवार के लोगों के लिए है जो शहर जाकर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं और उन्हें ईलाज की शख्त जरूरत रहती है इसलिए इस बैनर तले समय-समय पर गरीब परिवार को इलाज के लिए निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जाता है. ताकि इन सभी का समय पर ईलाज हो सके. मौके पर डॉ एसके डोकानियां, डॉ रितेश कुमार, डॉ रियाज, उप मुखिया भुनेश्वर दास, खुर्शीद अनवर हादी, पांचू मियां, वार्ड सदस्य मो इब्राहिम, लक्ष्मीकांत, मो वाहिद, हामिद अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र लाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रूपेश कुमार बहुचर्चित हत्याकांड में सीबीआई विशेष कोर्ट में 3 आरोपी दोषी करार, 5 फरवरी को सुनाई जायेगी सजा

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया