रातु टिकरा टोली में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 172 मरीजों का हुआ इलाज

By : News11 Bharat
रातु टिकरा टोली  में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 172 मरीजों का हुआ इलाज

न्यूज11  भारत

रातु/डेस्क: तारूप पंचायत अंतर्गत ग्राम टिकरा टोली में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 172 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं.

शिविर का शुभारंभ परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी की तस्वीरों की विधिवत आरती-पूजन के साथ किया गया. इसके बाद मरीजों की जांच प्रारंभ हुई. शिविर में एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक दोनों पद्धतियों से परामर्श दिया गया तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया.

मरीजों की सुविधा के लिए ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच की भी व्यवस्था की गई थी. चिकित्सा सेवा प्रदान करने वालों में डॉ. एस.एन. सिन्हा, डॉ. रंजन नारायण, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. उत्पल, डॉ. स्वीटी रानी, डॉ. शाम्भवी रानी एवं डॉ. निधि आनंद शामिल रहे. शिविर के सफल आयोजन में श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, श्री जितनन्दन महतो, श्री मंतोष महतो, श्री सौरभ राज, श्री ऋषभ सिंह, श्री समर प्रताप सिंह एवं श्री प्रमोद गोप सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं शाखा राँची की ओर से श्री राधेश्याम सिंह, श्री आनन्द सिंह, श्री अरुण सिंह, श्री यदुनाथ शाहदेव, श्री आशुतोष कुमार, श्री सुनील सिंह, श्री प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, श्री पवन कुमार, श्री बद्रीनाथ शाहदेव, श्री भूपेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, श्री अंजनी सिंह, श्री बालदेव उराँव, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री ऋषि राज, श्री सुधीर कुमार एवं श्री दक्ष कुमार सहित लगभग 20 सदस्य उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की.

यह भी पढ़ें: कोडरमा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील गीतों पर प्रतिबंध, हुड़दंगी बख्शे नहीं जायेंगे

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार