भरनो प्रखंड के मालादोन गांव में वज्रपात की चपेट में आकर किसान के एक बैल की हुई मौत, मुआवजे की लगाई गुहार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो प्रखंड के मालादोन गांव में वज्रपात की चपेट में आकर किसान के एक बैल की हुई मौत, मुआवजे की लगाई गुहार

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के करंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मालादोन गांव में सोमवार को हुई हल्की बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान के बैल की मौत हो गई.घटना के बाद किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृत बैल किसान की खेती-किसानी का मुख्य सहारा था.प्राप्त जानकारी के अनुसार मालादोन गांव निवासी किसान कार्तिक उरांव सोमवार को अपने खेत में बैलों से हल जोत रहे थे.इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और आसमान में घने बादल छा गए.थोड़ी देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई.

बारिश को देखते हुए कार्तिक उरांव दोनों बैलों को लेकर घर लौट आए और उन्हें गोहाल में बांध दिया.बताया जाता है कि इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ गोहाल के अंदर ही जोरदार बज्रपात हो गया.बज्रपात की चपेट में आने से एक बैल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि दूसरा बैल बाल-बाल बच गया.घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे.

किसान कार्तिक उरांव ने बताया कि वह एक गरीब किसान हैं और खेती-किसानी के लिए पूरी तरह बैलों पर निर्भर रहते हैं.बैल से ही खेतों की जुताई कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे.एक बैल की मौत हो जाने से अब खेती करना मुश्किल हो गया है.उन्होंने कहा कि एक बैल से खेत की जुताई संभव नहीं है,जिससे आगामी खेती सीजन को लेकर चिंता बढ़ गई है.घटना के बाद किसान ने अंचल प्रशासन से आपदा प्रबंधन मद के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है.ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित किसान को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है,ताकि वह दोबारा खेती का काम शुरू कर सके.

यह भी पढ़ें: धनबाद में आपसी विवाध में तलवार से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, SNMMCH में इलाज जारी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार