अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: बालूमाथ थाना अंतर्गत चर्चित होटल सौरभ ढाबा के पास से बृहस्पतिवार मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने 16 चक्का हाईवा संख्या जे एच 01एफ.जी.6168 की चोरी की मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में गाड़ी मालिक व्यास राय जिला सारण बिहार निवासी ने स्थानीय थाना बालूमाथ में चोरी का मामला दर्ज कराया है. बतलाया कि दिनांक 24 दिसंबर को ड्राइवर मंटू यादव द्वारा सौरभ ढाबा के पास गाड़ी पार्किंग करके घर चला गया था. दूसरे दिन वापस आकर देखा तो गाड़ी नहीं थी आसपास खोजबीन करने के बाद कोई पता नहीं चला सका. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखने पर पता चला कि 25 दिसंबर के मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी ले जाया गया है.गाड़ी मालिक ने गाड़ी को खोजने के लिए थाना प्रभारी से आग्रह किया गया है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में वाहन मालिक एवं वाहन चालक ने चिंता जताई है.
यह भी पढ़ें: 30 दिसंबर को आरा ग्राम जायेंगे जयराम महतो, आगमन की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक