सड़क सुरक्षा अभियान

सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर चला अभियान, 72 वाहनों पर हुई कार्रवाई

उपायुक्त का निर्देश- सड़क सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य क्षेत्रों में अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित रूप से चलाएं अभियान

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
सड़कों के किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर चला अभियान, 72 वाहनों पर हुई कार्रवाई

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत 

जमशेदपुर/डेस्क: जिला में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त  राजीव रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे अवैध एवं अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया. एसडीएम धालभूम के नेतृत्व में डीटीओ, डीएसपी ट्रैफिक, एमवीआई, सड़क सुरक्षा टीम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में डिमना चौक से बड़ाबांकी तक अभियान संचालित किया गया.इस अभियान के दौरान सड़क किनारे नो पार्किंग क्षेत्र में एवं अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.

इस क्रम में कुल 72 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 3 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य क्षेत्रों में अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाएं. सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. ऐसे में वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: दारूडिह गांव में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या और आत्महत्या के दावे से उलझा मामला

संबंधित सामग्री

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

इंडियन ऑयल डिपो के पास खाली टैंकर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

खूंटी में एक बड़ा हादसा टल गया. सदर थाना क्षेत्र में एनएच-20 पर एसजीवीएस अस्पताल के सामने बुधवार शाम एक खाली तेल टैंकर के केबिन में अचानक आग लग गई.

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

बड़ी खबर: पाकुड़ SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, क्रिमिनल अपील खारिज

2013 के काठीकुंड नक्सली हमले से जुड़ा है मामला, तत्कालीन पाकुड़ SP समेत पांच पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

CBI ने रिश्वत के मामले में WCL अधिकारी को किया गिरफ्तार,  40000 रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया  

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के उमरेड एरिया में सीनियर ओवरसियर (सिविल) को रिश्वत के एक मामले में गिरफ़्तार किया है.

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

NH-33 के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो-पार्किंग में जिला परिवहन विभाग ने चलाया विशेष वाहन जांच और प्रवर्तन अभियान

अनधिकृत पार्किंग पर कार्रवाई, ₹41,800 जुर्माना वसूला गया; सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का दिया गया निर्देश

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद: CISF अधिकारियों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया FIR, दो अधिकारी नामजद

धनबाद स्थित बीसीसीएल कोयला नगर यूनिट से जुड़े भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में CBI ने केस दर्ज किया है.