गढ़वा जिले में 'मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास' अभियान के तहत DDC की अध्यक्षता...

गढ़वा जिले में 'मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास' अभियान के तहत DDC की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

गढ़वा जिले में मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास अभियान के तहत ddc की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया. इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीएम पंचायती राज, JSLPS से नामित कर्मी, परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

बैठक के दौरान अभियान के प्रमुख उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई. डीडीसी द्वारा बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मनरेगा आच्छादित परिवारों के औसत कार्यदिवस को बढ़ाकर 100 दिनों तक सुनिश्चित करना, महिलाओं एवं वंचित वर्ग के परिवारों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे पलायन को कम करने के लिए इच्छुक परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है. इसके तहत आगामी छह माह तक प्रत्येक गुरुवार को सभी पंचायतों में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा.

इसी क्रम में आज मनरेगा दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को नए जॉब कार्ड का वितरण किया गया तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई. जिन लाभुकों ने मनरेगा अंतर्गत 100 दिनों का कार्य पूर्ण किया है उन्हें सम्मानित किया गया. इसके अतिरिक्त, जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा रोजगार की मांग को लेकर श्रमिकों से आवेदन प्रपत्र भरवाकर संग्रहित किए गए. प्राप्त आवेदनों के आधार पर श्रमिकों को समयबद्ध ढंग से कार्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा. जिला प्रशासन द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, आजीविका के अवसर बढ़ाने तथा सामाजिक समावेशन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है.

यह भी पढ़ें: संपूर्णता अभियान 2.0 का कुकडु प्रखंड सभागार में आगाज, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर ने किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान

झारखंड

नवा टोली में एक जंगली हाथी ने दो किसानों के घर को किया क्षतिग्रस्त, परिवार ने भाग कर बचाई जान