न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से आज उनके कार्यालय कक्ष में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तुलसी पटेल के नेतृत्व में चैंबर के प्रतिनिधिमंडल, उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गी, कोषाध्यक्ष नवजोत अलंग, संयुक्त सचिव अमित शर्मा एवं संयुक्त सचिव सुपूजा धाधा ने भेंट वार्ता की.
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. इसके बाद राज्य के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन भी सौंपा.
ज्ञापन में मुख्य रूप से झारखंड के नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स की दरों, झारखंड की खास महल से अच्छादित भूमि, व्यापारिक संस्थान प्रतिष्ठान की सुरक्षा, ट्रेड लाइसेंस व्यवस्था की समीक्षा इत्यादि विषय पर प्रस्ताव दिए गए हैं. अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने ज्ञापन पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर विधि सम्मत करवाई के लिए मैं सरकार को प्रेषित कर दूंगा.
झारखंड चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य के औद्योगिक एवं व्यापारिक विकास को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा
संबंधित सामग्री
जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.
गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा
19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.
हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार
एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.
दुमका: बालू लदे तीन हाईवा की आपस में भीषण टक्कर, एक नदी में गिरी; अवैध बालू कारोबार का पर्दाफाश
इस हादसे के बाद अवैध बालू के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है.
धनबाद: घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.