चाईबासा के सारंडा में IED ब्लास्ट में घायल CRPF कोबरा के जवान को एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

चाईबासा के सारंडा में IED ब्लास्ट में घायल CRPF कोबरा के जवान को एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

रांची एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बना कर पुलिस घायल जवान को राज हॉस्पिटल लेकर पहुंची

चाईबासा के सारंडा में ied ब्लास्ट में घायल crpf कोबरा के जवान को एयर लिफ्ट कर लाया गया रांची

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
चाईबासा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने सारंडा जंगल क्षेत्र से एक बार फिर विस्फोट की घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. सोमवार (6 अप्रैल) की सुबह बालिबा गांव के पास स्थित चडरा डेरा जंगल में IED विस्फोट होने से कोबरा 205 बटालियन का एक जवान घायल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, कोबरा बटालियन के जवान नियमित सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इसी दौरान जंगल के भीतर अचानक जोरदार धमाका हुआ. विस्फोट की चपेट में आकर जवान अनुज कुमार घायल हो गए. मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत स्थिति संभाली और घायल को प्राथमिक उपचार दिया. घायल सीआरपीएफ कोबरा के जवान को एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया. रांची एयरपोर्ट से ग्रीन कॉरिडोर बना कर ट्रैफिक पुलिस जवान को राज हॉस्पिटल लेकर पहुंची. 

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है. आसपास के जंगलों को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. जवान यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोटक कब और कैसे लगाया गया था. शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह प्रेशर IED हो सकता है, हालांकि यह भी जांच का विषय है कि इसमें नक्सलियों की हालिया गतिविधियों की भूमिका है या नहीं.

ये भी पढ़ें- दुनिया को 45 दिनों की मिलने वाली है शांति! सीजफायर की चल रही बात, फिलहाल झकझूमर नहीं करेंगे अमेरिका और ईरान!
 
संबंधित सामग्री

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी