लोहरदगा में पत्ता तोड़ने गए दंपति पर अचानक भालू ने किया हमला, एक ग्रामीण हुआ गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा में पत्ता तोड़ने गए दंपति पर अचानक भालू ने किया हमला, एक ग्रामीण हुआ गंभीर रूप से घायल

लोहरदगा में पत्ता तोड़ने गए दंपति पर अचानक भालू ने किया हमला एक ग्रामीण हुआ गंभीर रूप से घायल

न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क:
लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोंडोबार गांव के हड़हा-मड़हा पहाड़ में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक जंगली भालू ने दंपति पर हमला कर दिया. इस घटना में बोंडोबार निवासी कंदरू नगेसिया पिता स्व बंदे नगेसिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी बिफनी नगेसिया बाल-बाल बच गईं. जानकारी के अनुसार दंपति पहाड़ पर पत्ता तोड़ने गए थे. इसी दौरान झाड़ियों से अचानक एक भालू निकल आया और उन पर हमला कर दिया. हमले के दौरान बिफनी नगेसिया पास में मौजूद पत्थरों के पीछे छिप गईं, जिससे भालू उन तक नहीं पहुंच सका. वहीं कंदरू नगेसिया भालू के हमले की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने किसी तरह घायल कंदरू नगेसिया को जंगल से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. निकिता बोदरा ने उनका प्राथमिक उपचार किया. घायल के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं.घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू और अन्य जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. वहीं वन विभाग की टीम भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final: RCB ने जीता टॉस, GT को दिया बल्लेबाजी का न्योता

संबंधित सामग्री

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

देश-विदेश

हॉर्मुज स्ट्रेट खुलने की खबरों के बीच कच्चे तेल की कीमतों ने लगाया गोता! शेयर बाजार में भी आई हरियाली

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

झारखंड

जर्जर हालत में पहुंचा गगन देव शिव मंदिर, श्रद्धालुओं ने जनप्रतिनिधियों से लगाई मरम्मत की गुहार

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

झारखंड

फ्लैट में ताला बंद देखकर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, डेढ़ लाख कैश के साथ जेवरात पर किया हाथ साफ

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर