भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिरिडीह की ओर से 19 मई 2026 को गांडेय में जनता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता ने पत्र जारी कर जानकारी दी है.
जारी पत्र के अनुसार शिविर का आयोजन 19 मई को सुबह 11 बजे से 33/11 केवी मीडियम विद्युत शक्ति उपकेंद्र, गांडेय में किया जाएगा. शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों का निवारण किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: आदिवासी बालिका छात्रावास शुरू कराने को लेकर जिप सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र