गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण,सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की भी DC ने की गहन समीक्षा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा DC अनन्य मित्तल ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण,सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की भी DC ने की गहन समीक्षा

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण वहां उपलब्ध सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) एवं वोटर वेरीफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीनों की भौतिक स्थिति, सुरक्षा मानकों, रख-रखाव तथा रिकॉर्ड संधारण की गहन समीक्षा की गई.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर की समग्र व्यवस्था का अवलोकन करते हुए सुरक्षा प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों एवं अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क, सजग और सक्रिय बने रहने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण निष्ठा और तत्परता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया.निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, कोषागार पदाधिकारी प्रशांत मिंज सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा पुलिस की सराहनीय पहल: पुलिस लाइन में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 200 से पुलिसकर्मियों ने कराया इलाज

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार