लोहरदगा पुलिस की सराहनीय पहल: पुलिस लाइन में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 200 से पुलिसकर्मियों ने कराया इलाज

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लोहरदगा पुलिस की सराहनीय पहल: पुलिस लाइन में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 200 से पुलिसकर्मियों ने कराया इलाज

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के उद्देश्य से आज  पुलिस लाइन बक्सीडिपा, लोहरदगा में एक दिवसीय निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर (मेडिकल कैंप) का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक (SP) श्री सादिक अनवर रिज़वी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. इस शिविर में पारस एच.ई.सी. हॉस्पिटल, रांची के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और उनकी टीम द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के स्वास्थ्य की जांच की गई.

कैंप में 

मुख्य चिकित्सक:-पारस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक  डॉ. प्रमार शिव कृष्ण ने कैंप में आए पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और उचित चिकित्सीय परामर्श दिया.

नर्सिंग स्टाफ:- स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार में नर्सिंग स्टाफ के नन्दन एवं निलम ने सक्रिय भूमिका निभाई.

इस स्वास्थ्य शिविर में पारस हॉस्पिटल की ओर से सेल्स एवं मार्केटिंग टीम से तुषार संकर तथा जी.डी. स्टाफ दीपक कुमार ने पूरे कैंप के सुचारू संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

इस शिविर में 200 से अधिक पुलिसकर्मी हुए लाभान्वित हुए. इस चिकित्सा शिविर के दौरान जिले के विभिन्न थानों व कार्यालयों से आए पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ लगभग 200 पुलिसकर्मियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण (जैसे- ब्लड प्रेशर, शुगर, एवं अन्य सामान्य जांच) कराया और मुफ्त परामर्श व दवाइयां प्राप्त कीं.

चिकित्सा शिविर में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी ने कहा कि  "पुलिसकर्मी दिन-रात तनावपूर्ण माहौल और कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं, जिसके कारण अक्सर वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पाते. हमारे जवानों का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि बल के सभी सदस्य शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रह सकें."

इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी,  मेजर शेरू कुमार रंजन, लोहरदगा सदर थाना प्रभारी पु॰नि॰ रत्नेश मोहन ठाकुर और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थे. सभी ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना की और पारस हॉस्पिटल की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के मालादोन गांव में वज्रपात की चपेट में आकर किसान के एक बैल की हुई मौत, मुआवजे की लगाई गुहार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार