स्वच्छता ही सेवा-2026

गढ़वा में सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत घंटाघर चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान

गढ़वा में सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत शहर के घंटाघर चौक पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया गया.

By : Ark Sahuliyar
गढ़वा में सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत घंटाघर चौक पर चलाया स्वच्छता अभियान

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा में सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वारा "स्वच्छता ही सेवा-2026" के तहत शहर के घंटाघर चौक पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरुकता अभियान चलाया गया. अभियान में सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों के साथ जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निकाय, रेड क्रॉस, लायंस क्लब तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.अभियान का नेतृत्व 172 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने किया. इस दौरान घंटाघर चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. कमांडेंट अजय कुमार वर्मा तथा गढ़वा उपायुक्त पषुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अषुतोश षेखर द्वारा उपस्थित लोगो को अवगत कराते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या अभियान तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं है, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए. उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने की अपील की. इस अवसर पर गढ़वा उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एवं सभी विभागो के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे तथा स्वच्छता की प्रतिज्ञा ली.

संबंधित सामग्री

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ की भारी डकैती की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान से अगस्त माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी.

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ स्थित दुलहर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई.

गढ़वा जिले के कांडी की सात जनसमस्याओं को लेकर झामुमो ने गढ़वा उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

गढ़वा जिले के कांडी की सात जनसमस्याओं को लेकर झामुमो ने गढ़वा उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र

मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे के नेतृत्व में प्रखंड कमिटी ने उठाई जनहित की आवाज

बिंदल मॉल में फायरिंग में शामिल तीनों अपराधियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी 

बिंदल मॉल में फायरिंग में शामिल तीनों अपराधियों की हुई पहचान, गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी 

जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल में फायरिंग में शामिल तीनों अपराधियों की पहचान हो गयी है.