बदगुंदा में सार्वजनिक काली मंडा की जमीन घेरने को लेकर दो समुदायों में टकराव, कई लोग घायल

बदगुंदा में सार्वजनिक काली मंडा की जमीन घेरने को लेकर दो समुदायों में टकराव, कई लोग घायल

बदगुंदा में सार्वजनिक काली मंडा की जमीन घेरने को लेकर दो समुदायों में टकराव कई लोग घायल

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:-
 गांडेय प्रखंड के बदगुंदा में काली मंडा की जमीन घेरने के विवाद में बुधवार की शुबह दो समुदाय के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों का विवाद इतना बढ़ गया कि पहले दोनों पक्षों में मारपीट एवं बाद में पत्थरबाजी हो गयी जिससे दोनों पक्षों के क ई लोग ज़ख़्मी हो गये.घटना की सूचना पर उपायुक्त रामनिवास यादव,एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, एसडीओ श्रीकांत विसुप्ते,इंस्पेक्टर कमाल खान, गांडेय थाना प्रभारी आनन्द प्रकाश सिंह, ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी, अहिल्यापुर थाना प्रभारी समेत बीडीओ निसात अंजुम सीओ मो हुसैन समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया तथा दोनों पक्षों के जख्मी महिला पुरुषों को सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया.

क्या है मामला 
जानकारी के अनुसार गांडेय प्रखंड के बदगुंदा में श्री श्री 108 कार्तिक व्रतोद्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया था. मंगलवार की शाम को तुलसी विवाह को लेकर गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए गांव भ्रमण कर रहे थे.इसी क्रम में बदगुंदा मस्जिद के समीप मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शोभायात्रा को यह कहते हुए रोक दिया कि इस रास्ते से कभी जुलूस नहीं निकला है.इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.घटना की सूचना पर ताराटांड़ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया. शोभायात्रा को रोक देने से गुस्साये लोगों ने बुधवार की शुबह कालीमंडा की जमीन जिससे होकर ग्रामीण गाय बकरी को चराने ले जाते थे उसपर बांस से घेराव करने लगे. जिससे दोनों समुदाय में झडप हो गयी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मार पीट हो गयी तथा पत्थरबाजी भी होने लगा. जिससे राजेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह,लालु सिंह, धन्नजय सिंह, सहदेव सिंह, नन्द किशोर सिंह, उमेश सिंह, रामविलास सिंह, कामदेव सिंह, दिनेश पंडित,अशोक पंडित,बजरंगी पंडित, धर्मेन्द्र सिंह, जागेश्वर पंडित, कौशल्या देवी,कलावती देवी,संजु कुमारी,अंजली देवी,कंसत रजवार, सतीश सिंह,सलीम अंसारी,दिलावर अंसारी, मुर्तजा अंसारी समेत अन्य लोग ज़ख़्मी हो गये. घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर कमाल खान,ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी, गांडेय थाना प्रभारी आनन्द प्रकाश सिंह, बीडीओ निसात अंजुम सीओ मो हुसैन समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. वाबजूद पत्थरबाजी होता रहा.तब उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ विमल कुमार, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, एसडीओ श्रीकांत विसुप्ते, समाजसेवी अर्जुन बैठा, झामुमो के फरदीन इम्तियाज अहमद, बदगुंदा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो मकसुद पुर्व मुखिया नासिर अंसारी, समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया. तथा ज़ख़्मी लोगों को इलाज़ के लिए सीएचसी गांडेय भेजा जहां से राजेन्द्र सिंह, गोविंद सिंह,लालु सिंह एवं धन्नजय सिंह को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया जबकि ज़ख़्मी अन्य व्यक्तियों का सीएचसी गांडेय में इलाज कर घर भेज दिया गया.

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि   निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोगों के विवाद को सामुहिक विवाद का रुप दिया गया.विवाद आगे न बढ़े इसलिए पुलिस फोर्स यहां चौबीस घंटे तैनात रहेगी. दोनों पक्षों में सौहार्द बनाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस घटना के हर पहलुओं की छानबीन कर रही है.दोषी व्यक्तियों को चिंहित कर  कारवाई की जाएगी.

एसपी डॉ विमल कुमार ने कहा कि घटना के बाद विधि व्यवस्था एवं सौहार्द को लेकर पुलिस फोर्स चौबीस घंटे यहां तैनात रहेगी. उन्होंने कहा विधि व्यवस्था को खराब करने वाले को चिंहित किया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहुलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है.दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कारवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः- Maldives: नई पीढ़ी नहीं कर सकेंगी अब धुम्रपान का सेवन, नियम उल्लंघन करने पर देना होगा मोटा जुर्माना

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

झारखंड

हुसैनाबाद के समता स्कूल में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा

आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

झारखंड

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

झारखंड

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज 

अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी अनिल कुमार को कोर्ट का झटका मिला है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने डिस्चार्ज याचिका खारिज की.

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

झारखंड

मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कभी भी किसी बड़े हादसे की बनी हुई है आशंका

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले में दो आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी विवेक कुमार महतो और मुमताज अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.