बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया हुआ गंभीर रूप से  घायल

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो/डेस्क:  गोमिया फुसरो मुख्य मार्ग पर कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब मुख्य सड़क पर देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार लगभग 42 वर्षीय सीसीएल कर्मी भरत सिंह कथारा मोड़ से गायत्री कॉलोनी के ओर जा रही पानी पूरी, भूंजा वाले ठेला से जा टकराया. हादसे में ठेले के परखच्चे उड़ गये. वही बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा ओर बेहोश हो गया. घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उपस्थित लोगो ने तत्काल घायल को सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर मेघनारायण राम की देखरेख में प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति होने के कारण बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया. घटना के सूचना पर बोकारो थर्मल व कथारा ओपी पुलिस घटना स्थल व अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली. चिकित्सक मेघनारायण राम के अनुसार घायल की स्थिति चिंताजनक है. जानकारी के अनुसार घायल सीसीएल कर्मी कथारा क्षेत्र के जारंगडीह परियोजना में कार्यरत है और कथारा स्टॉफ कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: बुंडू के फ्लाईओवर में चलते ट्रेलर में लगी आग, बाल-बाल बचे चालक और सह चालक

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण