सरकारी कुएं को जमींदोज व कई पेड़ों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सीओ के निर्देश पर मामला दर्ज

राजस्व उपनिरीक्षक ने बरमसिया ओपी में दर्ज करायी शिकायत

By : Admin
सरकारी कुएं को जमींदोज व कई पेड़ों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में सीओ के निर्देश पर मामला दर्ज

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क: प्रखंड के दामुडीह गांव में दलित टोला स्थित सरकारी कुआं को जमींदोज करने व कई पेड़ों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में चंदनकियारी अंचल के  राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ पात्रो के लिखित बयान पर दामूडीह गांव निवासी इसराइल अंसारी,शाहबुद्दीन अंसारी व रमजान अंसारी के विरुद्ध बरमसिया ओपी में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके तहत कहा कि अंचलाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर स्थल निरीक्षण व जांचोपरांत उक्त कुआं व पेड़ सरकारी भूमि पर स्थित था। जिसे आरोपियों द्वारा 11 सितंबर को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस संबंध में सरकारी संपत्ति की क्षति समेत अन्य धाराओं के तहत सोमवार की शाम अंचलाधिकारी के निर्देश पर मामला दर्ज कराया गया है.

यह भी पढ़ें: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन सुरेश कुमार से मुलाकात कर विस्थापित प्रतिनिधियों ने कराया समस्याओं से अवगत

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई