संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना उस समय हुई जब नाबालिग लड़की एक पूजा पंडाल से सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अपने घर वापस लौट रही थी. इसी दौरान, आरोपी युवक ने रास्ते में उसे निशाना बनाया और इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घटना सामने आते ही ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा. इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले करते हुए पुलिस को सौंप दिया.पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना और नाबालिग के आवेदन के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वही पीड़िता नाबालिग लड़की का मेडिकल जाँच कराया गया है, और पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 अपराधी हथियारों समेत गिरफ्तार