न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: कांके के मनातु तालाब से एक शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया है. शव की पहचान रातू के झखराटांड निवासी रूपेश साहू के रूप में हुई है. तालाब से संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी मिलने के बाद कांके थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. हत्या या आत्महत्या सहित सभी बिंदुओं पर जांच में पुलिस जुट गई है.
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट ने ACB की लंबित प्रारंभिक जांच को 3 महीने में पूरा करने का दिया आदेश