बुढ़मू में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, विधायक सुरेश बैठा ने किया उद्घाटन

By : News11 Bharat
बुढ़मू में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, विधायक सुरेश बैठा ने किया उद्घाटन

संजय कुमार साहू/न्यूज़ 11भारत

बुढ़मू/डेस्क: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुक्रवार को बुढ़मू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उपप्रमुख हरदेव साहू, जिला परिषद सदस्य रामजीत गंझू, प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज कुमार, अंचल अधिकारी सच्चिदानंद वर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ. तारिक अनवर, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार एवं कांग्रेस के डेलीगेट सदस्य जाकिर हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि “बेहतर स्वास्थ्य से ही बेहतर जीवन की शुरुआत होती है. राज्य सरकार आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत है. स्वास्थ्य मेला के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना पहल है.” उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वास्थ्य मेला में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें.इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड वितरण, टीबी मरीजों के बीच स्वास्थ्य कीट वितरण सहित कई जनहितकारी गतिविधियां संपन्न हुईं. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत पारंपरिक सखुआ पत्ते का मुकुट और माला पहनाकर किया गया.स्वास्थ्य मेला को सफल बनाने में सीएचसी प्रभारी डॉ. तारिक अनवर एवं पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें:  AISMJWA का बंगाल में वनभोज सह पत्रकार मिलन समारोह संपन्न

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई