राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, विशिष्ट अतिथि बीडीओ चंदन प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विजय दुबे, कांग्रेस नेता असगर खान, रामयश पाठक, सीएचसी प्रभारी डॉ. नीलिमा कुमारी, झामुमो नेता अंकित कुमार, मनीष चांदो, सौरभ श्रीवास्तव व अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम का उद्देश्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के वैसे ग्रामीण जो अर्थाभाव में अपना इलाज नही करा पा रहे हैं उन्हें लाभ पहुंचना है. अगर सही समय समय पर रोगों की पहचान हो जाए तो रोग का इलाज अभाव है. खास कर कैंसर, यक्ष्मा जैसे रोगों में शुरुआती स्टेज में ही पहचान हो जाए तो उपचार से मरीज को जीवन बचाई जा सकती है.
इधर स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम में महिला व पुरुष ओपीडी, दंत रोग, परिवार नियोजन, कुष्ठ रोग, मलेरिया, फाइलेरिया, अर्श रोग, कुपोषण, टीवी, टीकाकरण, आयुष विभाग, दिग्यांगता मुख्यमंत्री सहायता विभाग एवं कई अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गया जिसका लाभ उठाकर करीब 642 मरीजों का स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया. मौके पर डॉ मनोज कुमार, डॉ तरुण जोश लकड़ा, डॉ. प्रकाश बढ़ाइक, डॉ कंचन बाड़ा, डॉ अमृत मिश्रा, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ राजेंद्र दुबे, डॉ सुनीता, बीपीएम अमित कुमार, अब्दुल मनान, देवकांत तिवारी, अर्पण कुजूर, देवाशीष पंडा, प्रवीण कुमार भोला, सुमित कुमार, रमेश राम, बीरबल भगत, मो. हसीब समेत कई स्वास्थ्य कर्मी व काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: बुढ़मू में आयोजित हुआ प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला, विधायक सुरेश बैठा ने किया उद्घाटन