न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के कडरू इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब DAV कपिल देव स्कूल के पास खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार कडरू स्थित DAV कपिल देव स्कूल के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी थी. तभी अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर खाक हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी.
यह भी पढ़ें: पटना में ESMA लागू, रसोई गैस की कोई कमी नही