मनिका में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मनिका में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मनिका में बीए के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 
लातेहार/डेस्कः-
 जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत बेसना टोला में एक 19 वर्षीय छात्र ने सोमवार की रात्रि फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. मृतक की पहचान रवि रंजन सिंह, पिता स्वर्गीय श्याम बिहारी सिंह के रूप में हुई है. रवि डिग्री कॉलेज मनिका में बीए का छात्र था.और पढ़ाई के साथ-साथ कार वॉशिंग का काम कर अपने परिवार की आर्थिक मदद भी करता था. मृतक रवि के कान में ब्लूटूथ लगा था. जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी से बात करने के दौरान उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के मां कुनिल कुंवर ने बताया सोमवार की रात रवि ने घर पर खाना नहीं खाया और अपने कमरे में सोने चला गया. मंगलवार सुबह देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को शक हुआ. दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी गई. और फिर मनिका थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मनिका थाना के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पहले खिड़की को तोड़कर दरवाजा खोला. तो देखा कि रवि फंदे से लटका हुआ है. इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया.पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चलेगा. मृतक की मां कुनिल कुंवर स्वास्थ्य सहिया के पद पर कार्यरत हैं. बताया गया कि रवि तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है.

ये भी पढ़ेंः- जावेद अख्तर के साथ 'इश्वर के वजूद' पर बहस करने वाले शमाइल नदवी की ये है शैक्षणिक पृष्ठभुमि
 
संबंधित सामग्री

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत निकाली गई रैली, 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिया विविधता में एकता का संदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

बिहार

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे