दर्दनाक हादसा

बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर उकामाड़ में मालगाड़ी की चपेट में आये 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत

मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर उकामाड़ में मालगाड़ी की चपेट में आये 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: सीआइसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में उकामाड़ के समीप रविवार की मध्यरात्रि करीब 11 बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान घोड़ाकरम निवासी देवनारायण सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है. हादसा डाउन रेल लाइन के पोल संख्या 256/10-12 के पास हुआ.

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे डाउन रेल लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी. इसी दौरान देवनारायण सिंह मालगाड़ी की चपेट में आ गये. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे कर्मियों ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी.

सूचना मिलने पर जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया. मृतक की पहचान होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी. जीआरपी हादसे के कारणों की जांच कर रही है.घटना की खबर मिलते ही घोड़ाकरम व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सुखदेव भगत ने की मुलाकात

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां में ED की RAID, ग्रामीण बैंक घोटाला मामले में चल रही छापेमारी 

सरायकेला-खरसावां जिले में आज शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के आवासीय परिसर में छापेमारी कर रही है.

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

जमशेदपुर: टेल्को चिन्मया स्कूल का वैन दुर्घटनाग्रस्त, दर्जनों बच्चे घायल; चालक और दो बच्चे गंभीर 

सभी घायलों को एंबुलेंस से टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.