घाघरा के आंध्रडीह दीपाटोली में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By : News11 Bharat
घाघरा के आंध्रडीह दीपाटोली में 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के अंधराडीह डीपाटोली गांव में 40 वर्षीय सुरेश उरांव ने घर के काठ  में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार सुरेश उराव की मानसिक स्थिति विगत 15 दिनों से खराब थी. गांव घर में किसी से भी लड़ाई कर लेते थे. जिसके कारण परिजनों द्वारा उसे घर में बंद करके रखा जाता था. गुरुवार को भी से खाना खिलाने के बाद घर के अंदर बंद किया गया. वही सुबह दरवाजा खुलवाया गया लेकिन वह घर का दरवाजा नहीं खोला.

इसके बाद घर  के छप्पर  पर चढ़ा कर देखा गया तो फांसी के फंदे पर वह लटक रहा है .इसके बाद इसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गई वहीं परिजन द्वारा दरवाजा खोला गया.वही घाघरा थाना के एसआई विकास कुमार ने बताया कि सुरेश की मानसिक स्थिति सही नहीं थी जिसके कारण उसे घर में बंद कर और उसके पैर को बांधकर परिवार वाले रखते थे. आत्महत्या के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो सका है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: मुखिया विनोद सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प, गरीब व दलितों के बीच हजारों कंबल का वितरण

संबंधित सामग्री

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई