हादसा

पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में बदाने डैम में डूबने से 22 वर्षीय शिक्षिका की मौत

पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में बदाने डैम में डूबने से 22 वर्षीय शिक्षिका की मौत

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ थाने से महज 2 किलोमीटर दूर पुरानी थाना रोड निवासी प्रमोद गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री रेखा गुप्ता की बदाने डैम में डूबने से मौत हो गई.

मृतका रेखा गुप्ता अपने जीजा भूषण गुप्ता के साथ घूमने गई थी. उसके जीजा और उनकी बच्ची भी साथ में थी. मृतका की मां ने बताया कि दो दिन पहले रेखा कह रही थी कि वह अनाथ आश्रम जाना चाहती है. हालांकि परिवार वाले उसे मना कर रहे थे, फिर भी वह पैसों की मांग कर रही थी और पूरा परिवार उसे समझाने की कोशिश कर रहा था.

अचानक उसने हड़ियाही डैम (बदाने डैम) घूमने जाने की बात कही. इसके बाद परिवार ने उसे अपने दामाद भूषण गुप्ता के साथ भेज दिया. रेखा गुप्ता एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी.

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज, मेदिनीनगर भेज दिया. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: छात्र आन्दोलन में शमिल JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो रांची सदर अस्पताल में भर्ती

टैग्स: हदस

संबंधित सामग्री

Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत,  शादी की तैयारी मातम में बदली

Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की तैयारी मातम में बदली

शादी से 13 दिन पहले काल का ग्रास बना युवक। दरभंगा के SH-17 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बेंगलुरु में कार्यरत चंद्र किशोर की मौत। फुफेरी बहन की शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, घर की खुशियां मातम में बदलीं।