सड़क हादसा

बोकारो थर्मल नईबस्ती मुख्य सड़क में छाई लदे दो डम्परों के बीच हुई टक्कर, चालक घायल. लोगों ने की सड़क जाम

सड़क जाम होने से दर्जनों हाइवा डम्परों की लाइन लग गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बोकारो थर्मल नईबस्ती मुख्य सड़क में छाई लदे दो डम्परों के बीच हुई टक्कर, चालक घायल. लोगों ने की सड़क जाम

राजेश कुमार/न्यूज 11 भारत.

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: बोकारो थर्मल के गोविंदपुर नईबस्ती समीप मुख्य सड़क में छाई लदा हुआ  दो हाइवा डम्परों के बीच गुरुवार की रात्रि लगभग आठ बजे टक्कर हो गई. जिसमें दोनों डम्पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया. दोनों डम्पर एक ही दिशा में जा रही थी. डम्फर डीवीसी के बोकारो थर्मल एस पौण्ड से छाई लोड कर गोविंदपुर नई बस्ती होते हुवे बिसुंगड की ओर जा रही थी कि एक हाइवा डम्पर ने दूसरे हाइवा डम्पर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया. एक हाइवा चालक महेन्द्र यादव जो डम्पर के केबिन में फंस गया उसके एक पैर में गंभीर चोट आ गई. जिसका इलाज डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में करवाया गया. वही घटना से आक्रोशित लोगो ने छाई ट्रांसपोर्टिग कार्य रोक कर सड़क जाम कर दिया है.जिससे छाई लदा हुआ दर्जनों हाइवा डम्परों की लाइन लग गई है.

यह भी पढ़ें: डीएवी पब्लिक स्कूल ईसीएल ऊर्जानगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

टैग्स: सडक हदस

संबंधित सामग्री

Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत,  शादी की तैयारी मातम में बदली

Bihar News: बारात निकलने से 13 दिन पहले सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी की तैयारी मातम में बदली

शादी से 13 दिन पहले काल का ग्रास बना युवक। दरभंगा के SH-17 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बेंगलुरु में कार्यरत चंद्र किशोर की मौत। फुफेरी बहन की शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा, घर की खुशियां मातम में बदलीं।