गुमला में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पेड़ से फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, इलाके में शोक की लहर

By : News11 Bharat
गुमला में 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पेड़ से फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, इलाके में शोक की लहर

किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11  भारत

गुमला/डेस्क:  गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र के मुरगू गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान निधी कुमारी के रूप में हुई है, जो स्थानीय हाई स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा थी और पढ़ाई में अच्छी मानी जाती थी. बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वह घर से बाहर गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर वह पास के एक बगीचे में पेड़ में फांसी लगाकर अचेत अवस्था में मिली. उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग घटना पर उबाल: बोकारो में पत्रकारों ने फूंका बिगुल, काले बिल्ले लगाकर सड़कों पर उतरेंगे

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव