अवैध शराब

चौपारण से बिहार जा रही 864 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

हुंडई वरना और अल्टो कार से शराब की तस्करी, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चौपारण से बिहार जा रही 864 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

वीरेन्द्र शर्मा/ न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क: बरही पुलिस को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस ने 864 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है. शराब को झारखंड से बिहार ले जाया जा रहा था.

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कमलवार से अम्बाजीत जाने वाले रोड पर एक सफेद रंग की कार से शराब लाकर दूसरी कार में लोड कर बिहार भेजी जा रही है.

सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई. टीम में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, श्रवण कुमार पासवान, बादल महतो और सशस्त्र बल शामिल थे.

छापामारी टीम जब कमलवार मोड़ से करीब 500 मीटर आगे अम्बाजीत रोड पहुंची तो वहां दो कार आमने-सामने खड़ी थीं. दोनों का डिक्की खुला था और 2-3 लोग एक कार से दूसरी कार में सामान लोड कर रहे थे.

पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे. लेकिन टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सोनू कुमार दास, निवासी दबगर मोहल्ला चौपारण, आशीष कुमार और संतोष कुमार यादव, दोनों निवासी करमोनी थाना डोभी जिला गया बिहार के रूप में हुई है.

दोनों गाड़ियों की तलाशी में हुंडई वरना से 11 पेटी और अल्टो कार से 7 पेटी बरामद हुई.  

कुल 18 पेटी, 180 ML की 864 बोतल ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की जब्त की गई. तस्करों के पास कोई वैध कागजात नहीं मिला.

बरामद सामान:  

  1. ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की - 18 पेटी, 864 बोतल  
  2. हुंडई वरना कार - 01  
  3. अल्टो कार - 01

पुलिस ने तीनों आरोपियों को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अब इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें: डुमरी को जिला बनाने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी करे सरकार -जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई