विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: यूसिल की बांदुहुरांग ओपन कास्ट माइंस में 75 प्रतिशत विस्थापित प्रभावित को नियोजन की मांग को लेकर आज तीसरे दिन भी धरना जारी रहा.इधर बांदुहुरांग ओपन कास्ट माइंस विस्थापित कमिटी की अध्यक्षा रुक मणि हो व दीपक पड़िया की अगुवाई में जारी आंदोलन का यूसिल पर व्यापक असर पड़ा है व कंपनी की बांदुहुरांग ओपन कास्ट माइनस में प्रतिदिन तीन हजार मैट्रिक टन यूरेनियम अयस्क का उत्पादन ठप पड़ गया है व कंपनी प्रबंधन को करोड़ों का नुक्सान सहना पड़ना रहा. इधर अपनी मांगो के समर्थन में आंदोलन चला रहे विस्थापित नेता दीपक पड़िया ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि यूसिल प्रबंधन विस्थापितों को आपस में भिड़ाकर आंदोलन को कुचलना चाहती है. जिसकी वजह से विस्थापित आपस में ही भिड़े गए. इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए.
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि बांदु हुरांग ओपन कास्ट माइनस में 75 प्रतिशत विस्थापित प्रभावित गांव को ही नियोजन दिया अन्यथा उनका आंदोलन जारी रहेगा. यहां बताते चले कि बांदु हुरांग ओपन कास्ट माइनस मे नया टेंडर जादूगोड़ा के व्यापारी प्रदीप अग्रवाल को मिला है जहां से बाहरी लोगों की जगह विस्थापित व.प्रभावित गांव मसलन केरुवाडुगरी , बांदुहुरांग, व तुरामडीह माइंस के ग्रामीणों को नियोजन में प्राथमिकता देने को लेकर आंदोलन चला रहे है.
विधायक संजीव सरदार से मांगा समर्थन
अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन चला रहे कमिटी के लोगों ने क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से आज मुलाकात की व आंदोलन को समर्थन देने का प्रस्ताव रखा. जिसके जवाब में विधायक संजीव सरदार ने कहा कि विस्थापितों के हक के साथ उनकी सरकार भी खड़ी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर बरवाडीह में 150 अबुआ आवासों में हुआ गृहप्रवेश