जंगली हाथी के हमले से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई  मौत

By : Admin
जंगली हाथी के हमले से एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हुई  मौत

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
 छिपादोहर पूर्वी वन क्षेत्र  अंतर्गत मतनाग गांव में सोमवार की शाम एक जंगली हाथी के हमले में वासुदेव सिंह (60) की दर्दनाक मौत हो गई.इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.घटना के समय वासुदेव सिंह  जंगल के किनारे बकरी चरा रहे थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी वहां आ धमका और उस पर हमला कर दिया.हाथी ने वासुदेव को पटक-पटक कर मार डाला।घटना के वक्त पास में ही गाय चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह जान बचाई और गांव पहुंचकर लोगों को सूचना दी.ग्रामीणों की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को खोज निकाला।इधर,थाना प्रभारी यकीन अंसारी,रेंजर अजय टोप्पो की अगुवाई में  पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है.उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा उपाय और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है. 

यह भी पढ़े: बरवाडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.