जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय युवक का मौत, खेत से काम करके लौटने दौरान घटी घटना

युवक का मौत

जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय युवक का मौत, खेत से काम करके लौटने दौरान घटी घटना

झाड़-फूंक के अंधविश्वास में गई युवक की जान: डॉक्टर

जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय युवक का मौत खेत से काम करके लौटने दौरान घटी घटना

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क:
जिले में सांप काटने की घटना आए दिन देखने को मिल रहा है. रविवार देर शाम को बालूमाथ पुलिस अनुमंडल अंतर्गत फुलसु ग्राम में एक जहरीले सांप ने एक युवक को डस लिया, जिससे युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के फूलसु  मतकोमा ग्राम निवासी पंकज गंझू पिता वासुदेव गंझु के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक शाम को खेतों में काम कर लौट रहा था कि इसी दरमियान रस्ते पर एक जहरीले सांप ने डस लिया जिससे युवक मूर्छित हो गया. आनंन-फानन में परिजन एवं कुछ ग्रामीणों ने अस्पताल जाना छोड़ गांव में ही झाड़ फूंक करवाने लगे. अंधविश्वास के चक्कर में आकर घायल युवक को लंबे समय तक गांव में ही झाड़ू फुक कराया गया. लंबे समय बीत जाने से सांप का जहर पूरा शरीर पर फैल गया जिससे उसकी मौत हो गई. जिसके बाद कुछ बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के सलाह पर परिजनों ने युवक को बेहोशी अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, पर तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टर ने युवक का गहन जांच उपरांत के बाद मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि इन बरसात के दिनों में सांप का काटना आम हो गया है. आए दिन इस तरह की घटना देखी जा रही है डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने आम ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि जब भी कोई जहरीले सांप या जानवर काट ले या डस ले तो समय को जाया ना करते हुए तुरंत उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाएं या डॉक्टरी इलाज कराएं,तभी मरीज की जान बचाई जा सकती है .अन्यथा अंधविश्वास झाड़ फुक में समय जाया करने से मरीज की जान चली जाएगी. डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में हर तरह की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध इस व्यवस्था का लाभ उठाएं. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है. और परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी पाकर स्थानीय थाना पुलिस शव को पंचनामा कर अतः परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है.
 

संबंधित सामग्री

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा 

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

झारखंड

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर बिक्री मामले में बड़ा एक्शन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

बोकारो में एक्सपायर्ड बीयर को अवैध रूप से बाजार में बेचे जाने के मामले में विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है.

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

झारखंड

हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में किया सरेंडर 

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड मामले में आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाने में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर