कोडरमा में 15 साल से जमा कचरे का ढेर साफ, नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल रंग लाई

कोडरमा में 15 साल से जमा कचरे का ढेर साफ, नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल रंग लाई

कोडरमा में 15 साल से जमा कचरे का ढेर साफ नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल रंग लाई

काशिफ अख्तर/न्यूज 11 भारत

कोडरमा/डेस्क:  कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में वर्षों से जमा कचरे के बड़े ढेर को साफ करने का काम शुरू कर दिया गया है. नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन की पहल पर चल रहे इस अभियान में बताया गया है कि 2 दिनों के भीतर पूरे क्षेत्र को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा.

बताया गया कि जिस स्थान पर कचरा जमा था, वहां पहले सोमानी पेट्रोल पंप संचालित होता था. पेट्रोल पंप बंद होने के बाद यह जगह धीरे-धीरे कचरा फेंकने का केंद्र बन गई. करीब 15 वर्षों से यहां कचरे का ढेर लगा हुआ था, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया था.

नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन ने बताया कि वार्ड संख्या 9 के पार्षद रणजीत राम ने इस समस्या को उनके संज्ञान में लाया. इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कचरे को हटाने का काम शुरू कराया गया.

अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में जहां-जहां कचरा जमा है, वहां चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान चलाया जाएगा. साथ ही अतिक्रमण किए गए स्थानों को खाली कराया जाएगा और फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा.

इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और लोगों ने नगर पंचायत की इस कार्रवाई की सराहना की है.

यह भी पढ़ें: गुमला लौट रहे चैनपुर अंचल अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे अधिकारी, स्थिति पूरी तरह सामान्य

संबंधित सामग्री

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान

झारखंड

भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान