14वीं चैम्पियन ट्रॉफी: विजेता टीम को आजसू सुप्रियो सुदेश महतो ने 1 लाख 51 हजार नकद व ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत

By : News11 Bharat
14वीं चैम्पियन ट्रॉफी: विजेता टीम को आजसू सुप्रियो सुदेश महतो ने 1 लाख 51 हजार नकद व ट्रॉफी देकर किया पुरस्कृत

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

सोनाहातू/डेस्क:  14वीं चैम्पियन ट्रॉफी एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली की टीम ने अपने नाम कर लिया. सोनाहातू थाना मैदान में सोमवार को आठ टीमों के बीच खेला गया संघर्षपूर्ण मुकाबले में  कोई परिणाम नहीं होने की स्थिति में टॉस से नंदकिशोर स्पोर्टिंग सिल्ली की विजयी घोषित किया गया. वहीं,टूर्नामेंट में तृतीय टीम केके ब्रदर्स रघुबेड़ा ओर चतुर्थ टीम बुंडू टाइगर बुंडू की टीम को चयनित किया गया. विजेता टीम को आजसू पार्टी के सुप्रियो सुदेश कुमार महतो के द्वारा नगद 1 लाख 51 हजार रुपए व ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया . वहीं, उपविजेता टीम को मांडू विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 1 लाख 1 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया .

 इनके अलावे तृतीय व चतुर्थ स्थान रखने वाले दोनों टीमों को निर्मला भगत, देव शरण भगत, हरेलाल महतो, संजय महतो के द्वारा नगद 31-31 हजार रुपए व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. सूरज नायक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मे नगद राशि व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा मुंडा,सुनील सिंह, जयपाल सिंह,संजय सिद्धार्थ,पूर्व जिप उपाध्यक्ष चितरंजन महतो,बीना देवी, रमेश मुंडा,मंच पर उपस्थित थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के संयोजक श्याम महतो, सुषेण प्रमाणिक, विरेन्द्र सिंह मुंडा,खंजन महतो,अभिमन्यु महतो,भगीरथ महतो, विरेन्द्र लोहरा,इन्द्र सिंह मुण्डा, कामेश्वर महतो, देवेंद्र महतो, माताशरण महतो, गंधर्व महतो,सहित सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें:  गढ़वा DC ने एक प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, खरौंधी प्रखंड के पीएमश्री विद्यालय के चावल की अवैध बिक्री पर कार्रवाई

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार