जारी हुआ 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

By : Vaibhaw Vikram
जारी हुआ 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, मांडर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है.  विज्ञान संकाय (PCB) में विद्यालय की छात्रा प्रगति कुमारी ने 94.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं सूर्यांशु कुमार ने 84.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा जिया वर्मा ने 82.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया. 

इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.  विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. विद्यालय के निदेशक-सह-प्राचार्य डॉ. राजेश दत्ता ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है.  उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: JMM महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने अपनी बयानों से BJP को घेरा, कहा- 'कमजोर होती अर्थव्यवस्था...'

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई