टीबी मुक्त भारत

100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान: अहरी गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू  

100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चौपारण प्रखंड के चोरदहा पंचायत स्थित अहरी गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.

By : Dipali Kumari
100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान: अहरी गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू  

विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत   
बरही/डेस्क:
केंद्र सरकार के "100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान" के तहत चौपारण प्रखंड के चोरदहा पंचायत स्थित अहरी गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, हजारीबाग एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर शिविर में संभावित टीबी मरीजों की पहचान के लिए विशेष स्क्रीनिंग की जा रही है.

एक्स-रे और अन्य जांच  

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों का एक्स-रे कर टीबी की जांच की जा रही है. इसके साथ ही मरीजों का बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की भी जांच की जा रही है ताकि अन्य बीमारियों की भी समय पर पहचान हो सके.

स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर इलाज के बारे में जागरूक किया. उन्होंने कहा कि खांसी 2 सप्ताह से अधिक होने, वजन घटना और बुखार आने पर तुरंत जांच करानी चाहिए. टीबी का इलाज पूरी तरह निशुल्क है.

लक्ष्य - टीबी को जड़ से खत्म करना  

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य चिन्हित क्षेत्रों में टीबी के मरीजों को खोजकर उनका शीघ्र इलाज शुरू करना है, ताकि वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाया जा सके.

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई. स्वास्थ्य टीम ने कहा कि चिन्हित मरीजों को आगे आवश्यक इलाज और पोषण सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: चंदवा थाना को मिले नए थाना प्रभारी, मनोरंजन कुमार ने संभाला पदभार

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.